जनपथ न्यूज डेस्क

Edited by: राकेश कुमार
2 अक्टूबर 2022

पटना: बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने इस्तीफा दे दिया। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपना इस्तीफा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भेज दिया है। सुधाकर सिंह के पिता और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसकी पुष्टि की है। महागठबंधन की सरकार में आरजेडी कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अफसरों पर करप्शन के आरोप लगाए थे। हालांकि अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है।

बिहार सरकार में कृषि मंत्री रहे सुधाकर सिंह ने पिछले कुछ हफ्तों से कई ऐसे बयान दिए जिससे वह चर्चा में रहे। उन्होंने अपने ही विभाग में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था। सुधाकर सिंह ने यह बयान देते हुए विवाद खड़ा कर दिया था कि उनके विभाग के सारे अधिकारी चोर है और इस विभाग के प्रमुख होने के नाते वह चोरों के मुखिया हैं। सुधाकर सिंह ने यह भी कहा था कि हमारे ऊपर भी कई सरदार मौजूद है और यह वही पुरानी सरकार है और इसके चाल चलन पुराने हैं।

 111 total views,  3 views today