बिहार महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती मंजूबाला पाठक ने राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके कार्यो को याद किया।उन्होंने कहा कि राजीव जी इस देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे और देश के विकास को उन्होंने कई आयाम दिए।उन्होंने आनेवाले समय को पहचान लिया था और उन्होंने सूचना प्रसारण और प्रौद्योगिकी में क्रांति ला दी।उसी का नतीजा है कि पूरे विश्व मे सबसे ज्यादा इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स हमारे देश मे है।
विदेश नीति को भी राजीव जी बहुत अच्छी तरह समझते थे।भारत श्रीलंका के रिश्तों को भी उन्होंने बहुत मजबूत बनाया।पूरे दक्षिण एशिया में तानाशाही के खिलाफ लड़ते रहे और लोकतंत्र की स्थापना के लिए ही उन्होंने श्रीलंका में अपनी सेना भेजी।
इस देश से गरीबी को हटाने के लिए भी उन्होंने बहुत सारे कार्य किये।गरीबो में शिक्षा की अलख जगाने का भी बहुत प्रयास किया।देश मे भ्रस्टाचार को हटाने के लिए भी बहुत प्रयास किये।
राजीव जी एक सुलझे हुए व्यक्तित्व के धनी थे।राजनीति में भी उन्होंने नैतिकता और भाईचारे का पुरजोर उदाहरण पेश किया है।आज की सरकार उनके द्वारा किये गए कार्यो की अनदेखी कर रही है।पर जब तक ये देश रहेगा राजीव जी यहाँ के लोगो के स्मृति में यूं ही सजे रहेंगे।पूरी कांग्रेस को आपकी शहादत पर गर्व है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed