जितेन्द्र कुमार सिन्हा / ब्यूरो प्रमुख
बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है. अभी तक सुशांत के सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुशांत के घर के नौकर ने बांद्रा पुलिस को घटना की जानकारी दी। काय पो छे से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत ने ‘डिटेक्टिव व्योमकेश बक्शी’, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। वह आमिर ख़ान की बहुचर्चित फ़िल्म पीके में पाकिस्तानी युवक की संक्षिप्त भूमिका में नजर आए थे और दर्शकों के बीच लोकप्रियता भी बटोरी थी।
बिहार के पूर्णियां जिला के मलवाडिह निवासी बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की भूतपूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने भी
10 जून को बहुमंजिला इमारत से कूदकर जान दे दी थी। सूत्रों के अनुसार राजपूत बीते छह महीने से डिप्रेशन में चल रहे थे।
सूत्रों के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत के नौकर ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।सुशांत सिंह राजपूत ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर अपनी आखिरी पोस्ट में अपनी मां को याद किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक्स मैनेजर दिशा के सुसाइड पर बहुत ही मार्मिक अपडेट किया था। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक से की थी। लेकिन उनकी पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली थी। इसके बाद उन्हें फिल्में भी मिलने लगीं। काय पो छे! में सुशांत मुख्य अभिनेता थे और उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी। इसके बाद सुशांत शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी। सुशांत इसके अलावा फिल्म छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म ‘ केदारनाथ थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे।
.jpg)
उनके नौकर ने पुलिस को सुशांत सिंह के आत्महत्या की खबर दी। हालांकि अब तक उनके आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वे अपने मुंबई स्थित घर में अकेले रहते थे। सुशांत सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिहं धौनी पर बनी फिल्म में धौनी का किरदार निभाया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वे रांची आए थे और फिल्म की शूटिंग की थी। उन्होंने 2013 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म काइ पो चे थी। सुशांत सिंह ने 10 फिल्मों में काम किया था। उनकी अंतिम फिल्म छिछोरे थी।