भागलपुर। यूको बैंक खैरा शाखा ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक श्याम किशोर साह हत्याकांड के आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव निवासी बादल कुमार उर्फ धर्मेद्र कुमार तथा बिहपुर हरियो गांव निवासी अमित कुमार उर्फ लालू मंडल से पुलिस ने तीन मोबाइल, एक लाल रंग की मोटरसाइकिल (बीआर 10 एए-1692) बरामद किया है।
21 अगस्त 2018 को सजौर थाना क्षेत्र के रजनपुर गांव निवासी एवं यूको बैंक खैरा शाखा ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक श्याम किशोर साह को रजनपुर गांव निवासी लक्ष्मण मंडल उर्फ निक्कू यह कहकर अपने साथ खगड़िया लेकर गया कि वहां के कई लोग लोन लेंगे। लोन दिलवाने का झांसा देकर लक्ष्मण मंडल उर्फ निक्कू खगड़िया ले जाकर उसकी हत्या कर दी। घटना की मृतक के भांजा भंडारनवन निवासी आशिष कुमार के बयान पर सजौर थाना में 23 अगस्त को मामला दर्ज कराया गया। जिसमें लक्ष्मण मंडल, राम, मनीष मंडल और कैलाश मंडल को नामजद करते हुए चार-पांच अज्ञात को आरोपित बनाया था। आरोपित लक्ष्मण मंडल ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। जबकि अन्य आरोपित मनीष को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में अबतक चार आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है। जबकि आरोपित अमित लाल, कैलाश मंडल और राम मंडल अबतक पुलिस पकड़ से बाहर है।
श्याम किशोर साह का शव 22 अगस्त को खगड़िया जिला के पसराहा झुकटिया बहियार से बरामद हुआ था। इस मामले के आरोपित लक्ष्मण मंडल को रिमांड पर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान लक्ष्मण ने बताया कि वह भी श्याम किशोर साह के साथ लॉन दिलाने का काम करता था। इस काम में उसे कम और श्याम किशोर साह को अधिक फायदा होता था। इसी प्रतिशोध में साजिश के तहत लक्ष्मण मंडल बहुत लोगों को लोन दिलवाने का झांसा देकर अपने साथ बाइक पर खगडि़या लेकर चला गया। लक्ष्मण ने बिहपुर थाना क्षेत्र के हरियो गाव निवासी लालू कुमार उर्फ अमित कुमार, बादल कुमार उर्फ धर्मेद्र और आशिष कुमार के सहयोग से श्याम किशोर की हत्या कर दी। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *