जनपथ न्यूज़ :- लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से नाराज चल रहे पूर्व क्रिकेटर और नेता कीर्ति आजाद ने आखिर भाजपा को छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कीर्ति आजाद को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
भारतीय जनता पार्टी ने कीर्ति आजाद को वरिष्ठ पार्टी नेताओं के खिलाफ बयानबाजी के आरोप में निलंबित कर दिया था। कीर्ति 16वीं लोकसभा में बिहार के दरभंगा से सांसद, वे तीसरी बार भाजपा से सांसद चुने गए हैं। लेकिन भाजपा में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते इस बार उन्हें पार्टी से निकाला जा चुका है। कीर्ति पूर्व क्रिकेटर भी हैं और वे 1983 में विश्वकप जीतने वाली क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *