जनपथ न्यूज़ पटना. रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। कुशवाहा केंद्र में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दिया। कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मोदीजी प्रधानमंत्री बने तो बिहार को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन, मोदीजी दलितों-ओबीसी की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। कुशवाहा ने कहा कि हम एनडीए से अलग हुए हैं। हमारे लिए कई विकल्प खुले हुए हैं। महागठबंधन और थर्ड फ्रंट पर भी विचार कर सकते हैं।