जनपथ न्यूज़ देश आज महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है। इस खास अवसर पर बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बापू को श्रद्धांजलि देने गांधी मैदान पहुंचे। नीतीश कुमार ने इस खास मौके पर वार्षिक समारोह का शुभारंभ गांधी मैदान में पद यात्रा कर शुरू की। सीएम ने गांधी मैदान का पूरा एक चक्कर लगाया। पद यात्रा में उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी आदि शामिल थे।
सीएम नीतीश कुमार ने बच्चों के साथ पदयत्रा की। बापू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग गांधी मैदान के चारों ओर लोग कतार बद्ध होकर रहे। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ दिखा। इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी और नंदकिशोर यादव ने भी माल्यार्पण कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed