तीन महीने से फरार चल रहे डीलर की रंगरा में गोली मारकर

जनपथ न्यूज़ भागलपुर. भागलपुर जिले के रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव में तीन महीने से फरार चल रहे डीलर 60 वर्षीय तारणी प्रसाद सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। तारणी प्रसाद के खिलाफ तीन महीने पहले जलकर को लेकर हुई गोलीबारी में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उसी समय से वह फरार चल रहा था।
तारणी प्रसाद का गांव के ही देवेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ देवना से जलकर विवाद चल रहा था। तीन महीने पहले दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई थी। मामले में दर्ज प्राथमिकी में तारणी नामजद था। गिरफ्तारी के भय से वह रात में घर पर नहीं रहता था।
रोज की तरह शुक्रवार को भी वह देर रात भोजन के बाद दूसरी जगह सोने जा रहा था। अभी वह पूर्व मुखिया सुबोध साह के घर के पास पहुंचा था कि वहां बांस के बिट्टा में छिपे अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अपराधी भी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग चुके थे।
सूचना पाकर पहुंचे रंगरा थानाध्यक्ष जवाहर प्रसाद सिंह ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। देर रात पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पोस्टमार्टम शनिवार को होगा। एसपी निधि रानी ने कहा कि पूर्व की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *